शामली, फरवरी 1 -- आज से दुर्बल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 में गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश शूरू हो गए है। जिसके चलते जिले में इस योजना का लाभ लेने के लिए दुर्बल वर्ग के बच्चों के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी शूरू हो गई है। जिले में सोमवार से आरटीई के लिए आवेदन प्रक्रिया शूरू हो गई है, जिसके चलते शासन द्वारा जिले को 612 निजी स्कूलों में 4850 बच्चों को प्रवेश दिलाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के लिए इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में आवेदन 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक लिए जाएंगे, जबकि लॉटरी 18 फरवरी को निकाली जाएगी। दूसरे चरण में 21 फरवरी से 7 मार्च तक आवेदन होंगे और 9 मार्च को लॉटरी ह...