मेरठ, जून 26 -- आज 26 जून से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। वर्ष में आने वाले चार नवरात्रों को दो वर्गों में वर्गीकृत किया गया है। एक प्रकट नवरात्र दूसरा गुप्त नवरात्र है। इसके अलावा चैत्र और अश्विन में प्रकट नवरात्र और आषाढ़ और माघ में गुप्त नवरात्र होते हैं। ज्योतिषचार्य भारत ज्ञान भूषण के अनुसार गुरुवार को गुप्त नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं, जिसमें ध्रुव योग हैं, जोकि शुभ है। इस माह 26 जून से 4 जुलाई तक 'आषाढ़ नवरात्र' होंगे। 4 जुलाई को भड़रिया नवमी है जो हर शुभ कार्यों के लिए अबूझ स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इसके अलावा चार जुलाई नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री (बीजासन मां) की पूजा का विधान है। वहीं ज्योतिषचार्य रुचि कपूर के अनुसार 26 जून गुरुवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्र शुरु होंगे। चार जुलाई को शुक्रवार को गुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.