चम्पावत, दिसम्बर 11 -- बनबसा। श्री राधा शरणम सेवा समिति की ओर से शुक्रवार से 40 तक लगातार अलग-अलग घरों में हनुमान चालीसा का आयाजन शुरू होगा। 12 दिसंबर से शुरू होने वाला यह आयोजन टनकपुर, बनबसा खटीमा में किया जाएगा। समिति अध्यक्ष कपिल भार्गव ने बताया कि इसकी शुरुआत वृंदावन के संतों के आदेश पर तीन वर्ष पूर्व से हुइ्र थी। बताया कि बनबसा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वर्ष 2000 से हर मंगलवार को रात्रि 8 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ भी किया जाता है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...