रुद्रपुर, फरवरी 14 -- रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय सेपक टकरा दो दिवसीय प्रतियोगिता रविवार से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगी। प्रतियोगिता में पुरुष-महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। पुरुष वर्ग में चार और महिला वर्ग की प्रतियोगिता में तीन टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन यूनिटि लॉ कॉलेज कर रहा है। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता रविवार को आयोजित होगी, जिसमें कई कॉलेज हिस्सा लेंगे। वहीं महिला वर्ग की प्रतियोगिता सोमवार को आयोजित होगी। डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि सेपक टकरा प्रतियोगिता रेगु और डबल इंवेंट में आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...