अररिया, फरवरी 19 -- जोकीहाट(एस)। रहमतों और बरकतों का मुकद्दस महीना रमजान उल मुबारक शुरू हो चुका है। चांद के दीदार के साथ ही पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। जोकीहाट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। बुधवार शाम ढलते ही जैसे ही रमजान के चांद का ऐलान हुआ, मस्जिदों से तरावीह के लिए अजान गूंजने लगी। जोकीहाट की विभिन्न मस्जिदों को खास तौर पर सजाया गया है। अकीदतमंदों ने पूरी अकीदत के साथ तरावीह की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी। महीने की शुरुआत के साथ ही गुरूवार को पहला रोजा रखा जाएगा। इसको लेकर घरों में तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। सुबह तड़के सेहरी के साथ रोजे की शुरुआत होगी और शाम को इफ्तार के साथ इसे खोला जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.