बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- आज से शुरू होगी फाइनल की रेस सुपर फोर में पहुंचीं टीमों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले पांचवें से आठवें स्थान के लिए भिड़ेंगी 4 टीमें बुधवार को तीन मुकाबला, भारत उतरेगा कोरिया के खिलाफ आज के मैच : 2.30 बजे - जापान बनाम चीनी ताइपे। 5.00 बजे - मलेशिया बनाम चीन। 7.30 बजे - भारत बनाम दक्षिण कोरिया। फोटो : इंडियन टीम : राजगीर के हॉकी मैदान में प्रैक्टिस करती इंडियन टीम। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एशिया कप मेंस हॉकी 2025 के फाइनल में पहुंचने के लिए बुधवार से चार टीमों के बीच रेस शुरू होंगी। सुपर फोर में पहुंचने वाले भारत, मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बीच रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत होगी। बाकी बची चार टीमें जापान, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश के बीच पांचवें से आठवें स्थान के लिए भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट के ...