बिजनौर, जनवरी 6 -- उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, बिजनौर में निजी वाहनों के पंजीकरण के लिए आवंटित सीरीज यूपी20 सीएक्स (गैर परिवहन) 5 जनवरी को समाप्त हो गई है। इसके बाद निजी वाहनों के पंजीकरण हेतु नई सीरीज यूपी20 सीवाई 6 जनवरी (आज) से जिले में प्रारंभ की जाएगी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन शिवशंकर सिंह ने बताया कि नई सीरीज के अंतर्गत फैन्सी नंबरों का ऑक्शन तथा च्वाइस नंबरों की बुकिंग नियमानुसार की जाएगी। इच्छुक वाहन स्वामी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि पंजीकरण से संबंधित किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...