सासाराम, दिसम्बर 5 -- सासाराम/ डेहरी, हिटी। दो दिवसीय शाहाबाद महोत्सव शनिवार से रोहतास में आरंभ होगा। महोत्सव को लेकर शुक्रवार को सासाराम व डेहरी में शाहाबाद गौरव यात्रा निकाली गई। सासाराम में गौरव यात्रा बाल भारती पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस परिसर से निकाली गई। यात्रा पुरानी जीटी रोड पर कचहरी, पोस्ट ऑफिस चौक, धर्मशाला होते हुए स्टेशन परिसर पहुंच संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...