कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से तृतीय सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता (वी-गार्ड ट्रॉफी) का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 23 फरवरी से कानपुर साउथ मैदान पर होगा। प्रतियोगिता में एसोसिएशन से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कानपुर क्रिकेटर्स, विनर्स क्लब, कानपुर साउथ क्लब, ओलंपिक रजिस्ट्रेशन, रोवर्स क्लब, खाण्डेकर क्लब, केडीएमए और ग्रेजुएट क्लब शामिल हैं। सभी मुकाबले रंगीन ड्रेस में सफेद गेंद से खेले जाएंगे। उद्घाटन मुकाबला कानपुर क्रिकेटर्स और विनर्स क्लब के बीच खेला जाएगा। आयोजन सचिव पीएस नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन वी-गार्ड इंडस्ट्रीज के शाखा प्रबंधक एसके सेठ करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...