नई दिल्ली, जनवरी 21 -- टीम इंडिया आज यानी बुधवार 21 जनवरी से T20 World Cup 2026 की तैयारी शुरू करने जा रही है। भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन है, लेकिन टीम पर दोहरा दबाव होगा। इसके पीछे का पहला कारण तो ये है कि ये टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में हो रहा है। दूसरा ये कि भारतीय टीम को अपना टाइटल डिफेंस करना है। कोई अन्य टीम ऐसा नहीं कर पाई है, जो घर में जीती हो और टाइटल भी डिफेंस किया हो। इसी बड़े लक्ष्य को भारतीय टीम को हासिल करना है, लेकिन कुछ चुनौतियों से भी टीम इंडिया को पार पाना होगा। दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज आज से शुरू हो रही है, जो 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया की आखिरी टी20 सीरीज है। इसके बाद सीधे फिर वर्ल्ड कप ही भारत को खेलना है। भारतीय टीम दो बार की ट...