बदायूं, नवम्बर 8 -- बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि पात्र गृहस्थी तथा आंत्योदय कार्डधारकों को नवंबर महीने के सापेक्ष खाद्यान आवंटित हो चुका है। खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण शनिवर आठ से शुरू हो रहा है जो 25 नवंबर तक चलेगा। आच्छादित गृहस्थी तथा आंत्योदय के 5.50 लाख कार्ड धारक हैं जिनको निशुल्क राशन वितरण किया जाता है। जिले में आंत्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड धारक 14 किलो गेहूं, 21 किलो फोर्टीफायड चावल (कुल 35 किलो) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पात्र गृहस्थी योजना के तहत दो किलो गेहूं, तीन किलो चावल (कुल पांच किलो खाद्यान्न) प्रति यूनिट निःशुल्क वितरण किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...