रामपुर, फरवरी 14 -- मिलक क्षेत्र के रठौंडा में किसान मेला आज से शुरू होगा। महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर जिला पंचायत की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मेला का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। यह मेला दो मार्च तक चलेगा। डीएम ने मेले के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम मिलक को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मेले के दौरान पुलिस सुरक्षा, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...