प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- बिहार की चर्चित रंग संस्था प्रवीण सांस्कृतिक मंच की ओर से पांच दिवसीय प्रवीण स्मृति नाट्य महोत्सव का आयोजन बुधवार से होगा। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में पहले दिन जयशंकर प्रसाद की कहानी पर आधारित नाटक गुंडा का मंचन होगा। यह जानकारी महोत्सव के संयोजक डॉ. इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि पांचों नाटकों के निर्देशक बिजयेंद्र कुमार टॉक हैं। महोत्सव के समापन पर 14 दिसंबर को इस वर्ष के प्रवीण स्मृति सम्मान की घोषणा की जाएगी। जिसकी सम्मान राशि 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...