हरिद्वार, फरवरी 20 -- हरिद्वार। नमो गंगे की ओर से शुक्रवार से इंडो हिमालय एक्सपो का आयोजन प्रेम नगर आश्रम में शुरू होगा, जो 23 फरवरी तक चलेगा। इस एक्सपो के दौरान, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस दौरान, लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निःशुल्क हेल्थ कैंप भी लगाया जाएगा। इसमें आयुर्वेद के अनुभवी विशेषज्ञों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। इस शिविर में प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. देवेश शुक्ला और डॉ. राजीव कुरेले के कुशल नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया जाएगा। इसमें प्रकृति, नाड़ी एवं स्वास्थ्य परीक्षण, विशेष चिकित्सा परामर्श, स्वस्थ जीवनशैली, आहार-विहार और दिनचर्या पर मार्गदर्शन, मर्म चिकित्सा और योग परामर्श और अग्निकर्म और विद्धकर्म चिकित्सा पर निःशुल्क परामर्श दिए जाएंगे।

हि...