शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- जिले में वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हैं। चार फरवरी से शुभ विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं, जिसके चलते मैरिज लॉन, धर्मशालाओं और मंदिरों में बुकिंग तेज़ है। श्री रुद्र बालाजी धाम के पंडित डॉ कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि महावीर पंचांग के अनुसार आज से विवाह के शुभ मुहूर्त आरंभ हो रहे हैं और आगामी महीनों में कई तिथियां विवाह के लिए अत्यंत शुभ मानी गई हैं। पंडित डॉ कान्हा कृष्ण शुक्ल के अनुसार फरवरी माह में 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 तारीख को विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। मार्च में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13 और 14 तारीख शुभ रहेंगी। अप्रैल माह में 15, 16, 20, 22, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को विवाह संपन्न कराए जा सकेंगे। इसी क्रम में मई महीने में 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12...