बक्सर, मार्च 25 -- युवा के लिए ------ बक्सर, हमारे संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की देखरेख में आयोजित एसटेट पास अभ्यर्थियों का रिजल्ट कार्ड बुधवार से वितरित किया जाएगा। यह तीन अप्रैल तक वितरित किया जाएगा। इस आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) नाजिश अली ने दी। बताया कि रौल नंबर के अनुसार यह वितरण एमपी हाई स्कूल में किया जाएगा। रिजल्ट कार्ड वितरण के समय अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की छाया प्रति व वेब कॉपी लानी होगी। इसके साथ ही राज्य सरकार व भारत सरकार की ओर से निर्गत वैध पहचान पत्र भी लाना होगा। यदि अभ्यर्थी पहचान पत्र नहीं लाते है उस परिस्थिति में उन्हें रिजल्ट कार्ड नहीं दिया जाएगा। डीपीओ (माध्यमिक) ने बताया कि प्रति दिन के हिसाब से रौल नंबर तैयार किया गया है। जिससे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना नहीं करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.