लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- होली को देखते हुए जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। यातायात शाखा द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार शहर के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा मुख्य मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तेज रफ्तार और स्टंट बाइकिंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। त्योहार के दौरान शहर के मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस द्वारा जिग-जैग बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी, ताकि ओवरस्पीडिंग और हुड़दंग को रोका जा सके। रूट डायवर्जन के मुताबिक, महेवागंज, पलिया बस स्टैंड, मेला मैदान से आने वाले वाहन इमली तिराहा, दुखहरण नाथ मंदिर तिराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.