पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। पिछले दिनों बैठक में पास हुए वीकडेज और वीकेंड के नए टैरिफ शुल्क का फार्मूला आज गुरुवार से लागू कर दिया जाएगा। इसको लेकर तीनों ही जंगल के प्रवेश द्वार पर वन कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वीकडेज (सोमवार से शुक्रवार तक) और वीकेंड ( शनिवार, रविवार) में अलग अलग शुल्क सैलानियों से आज से लिया जाएगा। अभी प्रति सैलानी केवल सौ रुपये शुल्क था। अब वीकडेज में प्रति सैलानी 120 और वीकेंड पर150 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुरोध पत्र पर स्थानीय स्कूलों के बच्चों प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। सफारी वाहनों को वीकडेज पर 400 और वीकेंड पर 600 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। अब तक तीन सौ रुपये प्रति सफारी वाहन प्रवेश शुल्क था। कार, जीप समेत अन्य वाहनों को पार्किंग शुल्क में अब सौ बजाए वीकडेज पर दो सौ...