प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- जिले में नया सर्किल रेट सोमवार से लागू हो जाएगा। लगभग तीन साल बाद जिले में लागू होने वाले नए सर्किल रेट की जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मंजूरी दे दी है। तय किए गए सर्किल रेट में पांच से 50 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होगी। बढ़े सर्किल रेट का सबसे बड़ा प्रभाव शहर के विस्तारित क्षेत्र में होगा। पांच साल पहले शहर का सीमा विस्तार किया गया था। इस विस्तार में जिले के 200 से अधिक गांव शहर का हिस्सा बन गए। इस प्रकार झूंसी, झलवा, बमरौली, नैनी और फाफामऊ के ग्रामीण क्षेत्र में नया सर्किल रेट प्रभावित होगा। शहर के विस्तारित क्षेत्र में औसतन 40 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाया जा रहा है। इस बार सिनेमाघर, मॉल, कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस का भी सर्किल रेट जारी किया गया है। पेट्रोल पंप के लिए भी नया नियम बनाया गया है। नए सर्किल रेट में और भी कई महत्वपूर...