रांची, दिसम्बर 28 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का तीन दिवसीय प्रस्तावित झारखंड दौरा रविवार से शुरू होने जा रहा है। अपने दौरे के क्रम में राष्ट्रपति रविवार को रांची में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दो दिन सोमवार-मंगलवार को गुमला और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के झारखंड दौरे को लेकर रांची की यातायात में फेरबदल किया गया है। रविवार से मंगलवार तक शहर में अलग-अलग समय में छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों, बस, सवारी वाहनों का प्रवेश व परिचालन बंद रहेगा। नो इंट्री के अलावा दोपहर 4 से रात 8:30 बजे तक इन सभी वाहनों का परिचालन नहीं होगा। सोमवार को सुबह सात से दिन के 11 बजे, शाम चार से रात 8:30 बजे तक और मंगलवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड से होकर जाएंगे। रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.