पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आज से मौसम काफी गर्म होगा। इसके बाद लगातार इस महीने के अंत तक गर्मी बढ़ती चली जाएगी और लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी। हीट वेव चलने के भी आसार बन रहे हैं। अचानक कूल कूल मौसम से भीषण गर्मी का प्रभाव लोगों को बीमार भी कर सकता है और एक बार फिर मौसमी वायरल बीमारी सक्रिय हो सकता है। इससे आम लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स से मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। एक अन्य समाचार के अनुसार सोमवार का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद 22 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और इसके बाद का तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री से...