गिरडीह, जनवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर बुधवार से गिरिडीह स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन फॉर्म मिलेगा। टूर्नामेंट का निबंधन शुल्कRs.3500 रुपया है। यह शुल्क बैंक ड्राफ्ट के जरिए लिया जाएगा। डीडी गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के नाम से बनेगा। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी निर्धारित है। बी डिवीजन के मैच 10 फरवरी से शुरु होंगे। इसकी जानकारी गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...