मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता । बनारस-प्रयागराज रेल खण्ड के निगतपुर-कछवां रोड स्टेशनों के मध्य स्थित भैंसा रेलवे क्रासिंग के समपार सं. 20 स्पेशल पर आरओबी निर्माण के लिए सोमवार (21 अप्रैल) से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। यह मार्ग नेशनल हाई वे सं-02 (जीटीरोड) से कछवां बाजार होते हुए मिर्जापुर जाता है। रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण तक समपार सं. आरओबी 20 स्पेशल सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा। एनईआर वाराणसी मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस मार्ग का उपयोग करने वाले सभी दो पहिया और चार पहिया वाहन चालक कछवा-कटका के मध्य स्थित समपार सं-22 के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। समपार सं-20 से समपार सं-22 की दूरी लगभग 9 किलोमीटर है, लेकिन इस समपार से भारी एवं छोटे सड़क वाहनों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.