पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी मौसमी उतार-चढ़ाव के बाद 8 मई को मौसम में काफी ज्यादा बदलाव की उम्मीद है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। रिकॉर्ड के मुताबिक बुधवार का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सुबह की आद्रता 74 प्रतिशत और शाम की आद्रता 51 प्रतिशत रही। दिन भर लोगों ने उमस भरी गर्मी का सामना किया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं। एक अन्य अनुमान के अनुसार 8 मई को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.