मुरादाबाद, अगस्त 10 -- मुरादाबाद। भाजपा जिला व महानगर की तीन दिन तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान तीन दिन चलेगा। तिरंगा वितरण शुरू कर दिया गया है। कुल 26 मंडलों मे इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। महानगर के दस और जिले के सोलह मंडलों में कार्य किया जा रहा है। 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन होगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों तिरंगा फहराया जाएगा। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस होगा। इसी दिन मौन जुलूस भी निकाला जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि सभी मंडलों में तैयारी हो चुकी है। महानगर में 15 अगस्त को बड़ी तिरंगा यात्रा भी होगी। जिला अध्यक्ष आकाश कुमार पाल ने बताया कि तिरंगा वितरण शुरू कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...