हरदोई, फरवरी 5 -- हरदोई। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड परीक्षा की सामग्री और प्रवेश पत्र प्राप्त करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में बनाए गए 133 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से संबंधित समस्त सामग्री वितरित की जाएगी। डीआईओएस के अनुसार, संस्थागत एवं व्यक्तिगत प्रवेश पत्र, केंद्र नियमावली, डेस्क स्लिप, उपस्थिति पत्रक, अवार्ड ब्लैंक तथा ओएमआर शीट के बॉक्स वितरित किए जाएंगे। विद्यालय कोड 1001 से 1116 तक के सभी परीक्षा केंद्र आज छह फरवरी को जीआईसी कक्ष संख्या 16 से सामग्री प्राप्त कर लें, जबकि विद्यालय कोड 1125 से 1653 तक के केंद्र 7 फरवरी को जीआईसी कक्ष संख्या 16 से सामग्री प्राप्त करेंगे। इसी क्रम में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र भी चरणबद्ध...