मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र- 2024-26 बीएड पार्ट-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए मंगलवार से यूएमआईएस पोर्टल पर डाटा अपलोड करने को लेकर एक ओर मौका देने जा रही है। जिसे लेकर विश्वविद्यालय ने सूचना जारी कर दी है। जानकारी देते हुए नामांकन समिति पदाधिकारी सह मुंविवि के डीएसडब्लूय प्रो. भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि 18 और 19 फरवरी के बीच उक्त सत्र के विद्यार्थी 300 रुपए का शुल्क ऑनलाइन जमा करते हुए अपने यूजर आईडी पासवर्ड की मदद से डाटा अपलोड कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना यूजर आईडी और पासवर्ड अपने संबंधित कॉलेज से प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.