घाटशिला, फरवरी 23 -- आज से बीआरसी में धरना प्रर्दशन करेंगी रसोईया धालभूमगढ़, संवाददाता। अनुमंडल के सभी बीआरसी भवन में मंगलवार से नयी रसोईया संयोजिका के चयन का निर्देश दिया गया है। इसके विरोध में झारखंड प्रदेश रसोईया संयोजिका संघ द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने को ले अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला को एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि घाटशिला, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, डुमरिया, चाकुलिया, मुसाबनी जैसे क्षेत्र के रसोईया संयोजिका अपने क्षेत्र के बीआरसी भवन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन मंगलवार से करेंगी। इस संबंध में आदर्श मध्य विद्यालय धालभूमगढ़ की संयोजिका बनवासी सोरेन ने बताया 22 संयोजिका एवं रसोईया के हस्ताक्षर से युक्त पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को देते हुए मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पत्र में हीरा ...