सहरसा, नवम्बर 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। चार महीने के लंबे इंतजार के बाद अब फिर से शहनाईयों की गूंज सुनाई देने लगेगी।दो नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ हीं जुलाई में शुरू हुआ चातुर्मास समाप्त हो गया है। इस बार 18 नवंबर से शादी-विवाह के शुभ मुर्हूत की शुरूआत होगी। नवंबर और दिसंबर महीने में विवाह के करीब 13 शुभ मुहूर्त हैं। सात जुलाई को चातुर्मास की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद से चार महीने तक विवाह, मांगलिक व धार्मिक आयोजन पर रोक लगी थी, जो अब समाप्त हो गई है। जिसके बाद अब मंगलवार से बैंड-बाजा व बारात की धुन सुनाई देगी।नवंबर महीने में 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 29 व 30 तारीख को विवाह व अन्य मांगलिक कार्य का शुभ मुहूर्त है । इसके बाद दिसंबर में भी 1, 4, 5 और 6 दिसंबर को विवाह का शुभ मुहूर्त है।छह दिसम्बर के बाद खरमास की शुरूआत हो जाएगी।जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.