बरेली, फरवरी 8 -- फरीदपुर, संवाददाता। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल की पैरवी पर रुहेलखंड डिपो क सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी रोडबेज की बसों को अंदर से निकलने का आदेश जारी किया है। एआरएम ने अंदर से बसें निकालने के लिए पुलिस से सहयोग मांगा है। फरीदपुर में बीते छह महीने पहले श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका की रोडवेज बस से कुचलकर मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने फरीदपुर के अंदर से बड़े वाहनों को निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। प्रतिबंध लगने के बाद रोडवेज बसें फरीदपुर के बाहर से बाईपास से होकर निकल रही थीं। दैनिक यात्रियों ने अंदर से बसें चलाने की मांग की। पुलिस ने नगर पालिका के साथ हाईवे को खाली करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया लेकिन कुछ ही घंटे बाद दोबारा अतिक्रमण हो गया। नगर के अंदर से भीषण जाम लगने की वजह से रोडवेज बसें लगातार फरीदपु...