गोरखपुर, मार्च 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। महाकुंभ के दौरान प्रयाग स्टेशन पर सफल प्रयोग के बाद अब गोरखपुर जंक्शन पर भी यात्री प्लेटफार्म पर घूमते-फिरते जनरल टिकट ले सकेंगे। यात्रियों के पास नकद या आनलाइन भुगतान करने की सुविधा रहेगी। यह सेवा बुधवार से गोरखपुर जंक्शन पर शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंगलवार को यहां 10 मोबाइल सेट और प्रिंटर मंगा लिए गए हैं। इसे शुरू करने के लिए 10 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। ये कर्मचारी हाथ में मोबाइल और गले में प्रिंटर टांग कर विभिन्न प्लेटफार्मों पर घूमेंगे। कर्मियों के जैकेट पर क्यूआर कोड भी अंकित रहेगा। यात्री को अपनी यात्रा से संबंधित जानकारी जैसे कि ट्रेन का नाम, गंतव्य स्थान और यात्रा की श्रेणी रेलकर्मी को बतानी होगी। इसके बाद कर्मी अपने मोबाइल से टिकट बुक कर प्रिंटर से तुरंत टिकट प्रिंट कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.