लखीसराय, नवम्बर 19 -- कजरा,एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा आज से शुरू हो रही है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पोखरामा के प्रधानाध्यापक रवि कुमार ने बताया कि सेंटअप परीक्षा 19 से 26 नवंबर के बीच संचालित होगी। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक ली जाएगी। वहीं 27 से 29 नवंबर के बीच प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। सेंटअप परीक्षा में भी बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने व उत्तर पुस्तिका में नाम और रौल नंबर भरने के लिए दिया जाएगा। सैद्धांतिक व प्रायोगिक परीक्षा का प्रश्न पत्र 10 से 15 नवंबर के बीच डीइओ कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.