पलामू, जनवरी 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर सिविल सर्जन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात कुष्ठ रोगी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम कड़ी में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने जिले को कुष्ठ रोगी मुक्त जिला बनाने के लिए शपथ लिया। यह अभियान 30 जनवरी से 13 फ़रवरी तक चलेगा। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण, स्कूलों में क्विज, रैली आदि माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह लाइलाज बीमारी नहीं है मगर लोक लाज से लोग इसे छुपाते है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान से कुष्ठ रोगियों को प्रेरित के साथ समुचित ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला कुष्ठ पदाधिकारी डॉ एस के रवि ने बताया कि पुराने रोगियों के...