आजमगढ़, दिसम्बर 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। आज से शुरू हो रहे आजमगढ़ महोत्सव को लेकर जनपद में पांच दिन तक शाम चार बजे से रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। पहाड़पुर तिराहा से मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ की ओर जाने वाले सभी तीन पहिया, चार पहिया और अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग पाण्डेय बाजार, करतालपुर, भवरनाथ चौराहा से होकर वाहन जाएगे। मंडलीय अस्पताल से पालिटेक्निक पहाड़पुर की ओर आने वाले सभी तीन पहिया, चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। हर्रा की चुंगी से पालिटेक्निक होते हुए पहाड़पुर की ओर आने वाले सभी तीन पहिया, चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग टेढि़या मस्जिद होते हुए गंतव्य को जाएगे। बिलरिया की चुंगी से पालिटेक्निक (पीछे वाले गेट) की ओर किसी भी तीन पहिया, चार पहिया वाहन का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.