हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 10 -- कांग्रेस के युवा नेता कन्हैया कुमार की 16 मार्च को भितिहरवा से शुरू पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा पटना जिले में प्रवेश कर चुकी है। इस पद यात्रा का समापन 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री के घेराव के साथ होगा। मंगलवार को कन्हैया की यात्रा बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में थी। पटना जिले में पहुंची यात्रा का बेस कैंप सदाकत आश्रम में बनाया गया है। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल यानी गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे झंडोत्तोलन के साथ इस यात्रा की पटना में औपचारिक शुरुआत होगी। पटना में पद यात्रा झाऊगंज, हाजीगंज, मारूफगंज, मालसलामी, गौरीदास रोड की मंडी, सिमली और गुरु का बाग होते हुए आगे बढ़ेगी। जबकि 11 अप्रैल को कांग्रेस की मुख्यमंत्री आवास के घेराव की योजना है। कांग्रेस का दावा है कि इसमें 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.