औरैया, नवम्बर 21 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वाधान में 22 से 25 नवंबर तक शक्तिपीठ खानपुर में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। नारी सशक्तिकरण वर्ष 2025-26 और अखंड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम की कलश शोभायात्रा 22 नवंबर को सुबह 10 बजे शक्तिपीठ खानपुर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। 23 नवंबर को सुबह 7 बजे ध्यान-साधना व प्रज्ञा योग, 8 बजे देव पूजन के बाद गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा। अपरान्ह 3 बजे नारियों जागो, स्वयं को पहचानो विषय पर संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा होगी। 24 नवंबर को सुबह ध्यान-साधना, विभिन्न संस्कारों के साथ शाम 3 बजे कथा और विशाल दीप यज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसमें नशा निवारण संकल्प करवाया जाएगा। 25 नवंबर को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.