बिजनौर, मई 24 -- बिजनौर। भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बच्चे, वृद्ध और किसानों का गर्मी से बुरा हाल है। किसान फसलों को गर्मी से बचाने को जद्दोजहद रहा है तो भीषण गर्मी के चलते बाजार सूना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान भी 23. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी इतनी ज्यादा है कि घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के साथ लू ने परेशानी बढ़ा दी है। गर्मी के चलते बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। दोपहर होते ही बाजार में सन्नाटा पसर जाता है। बाजार की मुख्य सड़क खाली नजर आती है। करीब 12 और 1 बजे के करीब सड़कों पर दूर-दूर तक कोई दिखाई नहीं देता। मजबूरी में लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। घर से बा...