कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले के विभिन्न अंचलों में दाखिल- खरिज के मामलों का निष्पादन कैंप के माध्यम से किया जाएगा। डीसी मेघा भारद्वाज के निर्देश के आलोक में विभिन्न अंचलों में 24 फरवरी से कैंप लगाया जाएगा। कैंप में वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। 24 फरवरी को चंदवारा अंचल में कैंप लगाया जाएगा। यहां बतौर वरीय पदाधिकारी डीडीसी ऋतुराज मौजूद रहेंगे। इस अंचल में 123 मामले लंबित हैं, जिसमें 30 दिनों से अधिक के 113 और 90 दिनों से अधिक के 10 मामले हैं। जबकि 28 फरवरी को कोडरमा अंचल में कैंप लगाया जाएगा। इसमें एसी पूनम तिर्की वरीय अधिकारी के रूप में मौजूद रहेंगी। इस अंचल में 201 मामले लंबित है, जिसमें 30 दिनों से अधिक के 172 और 90 दिनों से अधिक के 12 मामले हैं। डोमचांच अंचल में तीन मार्च के कैंप में एसडीओ रिया सिंह मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.