जमशेदपुर, मई 19 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में पशुओं के लिए 19 मई से 18 जुलाई तक नि:शुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। केन्द्र प्रायोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत पशुपालकों के घर-घर जाकर खुरहा व मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए सुयोग्य गाय व भैंस प्रजाति के पशुओं को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) की रोकथाम हेतु केवल गौ वंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। दोनों टीके नि:शुल्क दिए जाएंगे। टीकाकरण के पूर्व सभी गौ वंशीय एवं भैंस प्रजाति के पशुओं को 12 अंकों का यूनिक आईडी टैग प्रदान किया जाएगा। साथ ही भारत पशुधन एप में निबंधित किया जाएगा। यह जानकारी जिला पशुपालन पदाधिकारी ने आम सूचना जारी कर दी है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने आधार एवं मोबाइल नंबर इस काम के लिए विभाग से प्राधिकृत टीकाकरण कर्मियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.