पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में आज से तापमान बढ़ना शुरू हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस था। तापमान अचानक बढ़ा और सोमवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इधर सोमवार को दिनभर मौसम शुष्क रहा और धूप तेज रही। -कैसा रहेगा मंगलवार:- तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन भर आसमान साफ़ रहेगा, जिससे धूप तेज़ होगी और गर्मी का प्रभाव अधिक महसूस होगा। ऐसे में, नागरिकों को सल...