पूर्णिया, फरवरी 28 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता।गुरुवार से तापमान ने रफ्तार पकड़ ली है। पारा ऊपर की ओर चढ़ने लगा है। गुरुवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। महज 24 घंटे के अंदर तापमान में वृद्धि का नजारा देखने लगा। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स में भी ऐसा ही कुछ बताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की दिशा में भी बदलाव आया है जिसके कारण तापमान ऊपर चढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के एक अन्य समाचार के अनुसार अगले 5 दिनों से मौसम की गर्मी बढ़ती चली जाएगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा, जिसके कारण सुबह और शाम के...