पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। सोमवार से ठंड का असर धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगा। इसका असर रविवार से ही दिखना शुरू हो गया। मालूम हो कि रविवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12.3 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि अधिकतम तापमान में भी लगभग 2 डिग्री सेल्सियस बढ़त रिकॉर्ड की गई। इस प्रकार अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। ...सोमवार का मौसम: मोटे तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। पछिया हवा तेज होगी। सुबह-शाम हल्की ठंड का अनुभव होगा, लेकिन 18 फरवरी से सुबह की सर्दी में कमी आने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी से 21 फरवरी तक न्य...