भागलपुर, सितम्बर 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शनिवार से जिले में नौ से 14 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी वैक्सीन लगाया जाएगा। ये वैक्सीन बच्चियों-किशोरियों को जिले के सभी 17 सीएचसी-पीएचसी, अनुमंडल, रेफरल व सदर अस्पताल में लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि एक शिविर के जरिए कम से कम 200 बच्चियों-किशोरियों को एचपीवी का वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले के 6744 बच्चियों व किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.