लखनऊ, फरवरी 9 -- उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा नौ फरवरी से शुरू हो रही है। सीसीटीवी की निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षा 14 फरवरी लखनऊ के छह केन्द्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए लखनऊ में 2105 छात्र पंजीकृत हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरें की निगरानी में होगी और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। लखनऊ में 48 मदरसों के कुल 2105 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। पांच अनुदानदित और एक माध्यमिक इंटर कॉलेज समेत कुल छह परीक्षा केन्द्र बनाएए गए हैं। जिनमें दुबग्गा स्थित मदरसा अलफिरदौस रहमानी, केजीएमयू चौराहे पर स्थित मदरसा सुल्तानुल मदारिस, गोलागंज स्थित मदरस इरम मॉडल निस्वां स्कूल, मोहिबुल्लाहपुर स्थित फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, उजरियांव गोमती नगर स्थ...