सीवान, अप्रैल 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले करीब एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार से तापमान गिरने के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार 26 से 30 अप्रैल तक अधिकतर जिलों में गरज-तड़क के साथ वर्षा होगी। इस दौरान 10-50 मिमी बारिश का अनुमान है। कुछ स्थानों पर 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। कुछ स्थानों पर ओले गिरने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, सीवान ज्यादा तेज हवाओं का प्रकोप में नहीं आएगा। वहीं 27 अप्रैल को पटना सहित प्रदेश में वज्रपात, मेघ गर्जन व आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जिले का शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव आते ही इसका सीधा प्रभाव आम-जन जीवन के साथ खेती-किसानी पर पड़ेग...