चम्पावत, दिसम्बर 11 -- बाराकोट के च्यूरानी क्षेत्र के बंद किए गए स्कूल आज शुक्रवार से खुलेंगे। गुलदार के आतंक को देखते हुए अग्रिम आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। जीआईसी बाराकोट सुबह दस से अपरान्ह ढाई बजे तक चलेगा। च्यूरानी के धरगड़ा में गुलदार की दहशत के बीच शुक्रवार से स्कूल रोजाना की तरह खुलेंगे। गुरुवार को छह स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए थे। इस संबंध में अब बाराकोट के बीईओ कमल भट्ट ने आदेश जारी किए हैं। बीईओ कमल भट्ट ने बताया कि गुलदार की दशहत के कारण प्राथमिक स्कूल च्यूरानी, उच्च प्राथमिक स्कूल च्यूरानी, प्राथमिक स्कूल पुनई, प्राथमिक स्कूल मिरतोली और उच्च प्राथमिक स्कूल मिरतोली में अवकाश दिया था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। बताया कि शुक्रवार से सभी स्कूलों में विधिवत पढ़ाई होगी। इधर बाल विकास परियोजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.