मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू कर्मचारी संघ मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर काम करेगा। विवि कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि विवि प्रशासन शिक्षकेतर कर्मचारियों के पदों का अतिक्रमण कर रहा है। शिक्षकेतर कर्मचारी के पद पर शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने इसपर अपनी बात रखी, लेकिन विवि प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हुई। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में विवि कर्मचारी संघ मंगलवार से काला बिल्ला लगाकर काम करेगा। इसके बाद 11 फरवरी से सभी कर्मचारी अपने कार्यालय की चाबी विवि प्रशासन को सौंप देंगे। राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वीसी ने आश्वासन दिया था कि 23 जनवरी से पहले वार्ता कर समस्या का समाधान कर देंगे, लेकिन कुलपति ने कर्मचारियों को नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.