मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वसं। काम नहीं मिलने के विरोध में मनरेगा मजदूर शुक्रवार से कलेक्ट्रेट का अनिश्चितकाल घेराव करेंगे। इसकी जानकारी मनरेगा वॉच के जिला समन्वयक संजय सहनी ने गुरुवार को दी। बताया कि एक तरफ मांग के बावजूद मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वहीं, जो काम मिल रहा है उसकी मजदूरी के भुगतान के लिए छह से आठ महीने का इंतजार करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह धरना गत 29 दिसंबर से ही शुरू होना था। लेकिन, अत्यधिक ठंड और नववर्ष को देखते हुए इसे एक जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.