भागलपुर, अप्रैल 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ की हड़ताल रविवार को भी जारी रही। इस दौरान सुबह से ही सफाई मजदूर तातारपुर स्थित नगर निगम के गोदाम के पास जमा हुए। इसके बाद वहां से निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए नगर निगम पहुंचे। वहीं प्रदेश संघ के अध्यक्ष गणपत राम ने कहा कि अब हड़ताल को और धारदार बनाया जाएगा। जबतक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अब सोमवार से हड़ताल और तेज होगी। इधर, बीते शनिवार को महापौर डॉ. बसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन समेत स्थायी समिति सदस्यों ने भी सफाई मजदूरों के साथ वार्ता की थी। हालांकि यह वार्ता बेनतीजा रही। जबकि हड़ताल के कारण शहर का कोना-कोना कूड़े से पट गया है। निगम प्रशासन की ओर से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.