भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के अधीन घंटाघर स्थित टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज (टीटीसी) द्वारा एमएड (सत्र : 2024-26) में ऑनस्पॉट के तहत नामांकन की प्रक्रिया की जा रही है। ऑनस्पॉट में नामांकन आवेदन के आधार पर औपबंधिक मेधा सूची सात फरवरी को प्रकाशित कर दी गई थी। अब आवेदक सोमवार और मंगलवार को सूची पर आपत्ति दे सकते हैं। यदि आपत्ति आती है तो उसका निराकरण कर 14 फरवरी को अंतिम मेधा सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इस सूची से 17 एवं 19 फरवरी तक नामांकन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.